BREAKING
खबरें लोड हो रही हैं...
Home उत्तर प्रदेश सरयू लाल निशान से 35 सेंटीमीटर ऊपर:विक्रमजोत के कई गांव बाढ़ से...

सरयू लाल निशान से 35 सेंटीमीटर ऊपर:विक्रमजोत के कई गांव बाढ़ से घिरे, आने-जाने के लिए नाव का सहारा

0
2

अयोध्या में सरयू नदी का जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर पहुंच गया है। केंद्रीय जल आयोग अयोध्या के अनुसार, शाम 5 बजे नदी का जलस्तर 93.08 मीटर दर्ज किया गया। खतरे का निशान 92.730 मीटर है। यानी नदी का पानी लाल निशान से 35 सेंटीमीटर ऊपर है। फिलहाल जलस्तर स्थिर बताया जा रहा है। जलस्तर बढ़ने से बस्ती में विक्रमजोत विकास खंड क्षेत्र के बीडी और बीएल तटबंध के अंदर बसे कई गांव बाढ़ के पानी से घिर गए हैं। गांवों के किनारे पानी भरने के साथ कटान की स्थिति भी बनी हुई है। ग्रामीणों को बाढ़ के पानी में खतरनाक जीव-जंतुओं के आने का भी डर सता रहा है। जरूरी सामान की सप्लाई और इलाज में दिक्कत बाढ़ का पानी बढ़ने से ग्रामीणों का दैनिक जीवन प्रभावित हुआ है। जरूरी सामान की सप्लाई में परेशानी हो रही है। वहीं बीमार बुजुर्गों और महिलाओं को इलाज के लिए बाहर ले जाने में भी दिक्कत आ रही है। कुछ स्थानों पर रास्तों में ज्यादा पानी भरने के कारण ग्रामीणों को आने-जाने के लिए निजी नावों का सहारा लेना पड़ रहा है। इससे लोगों की परेशानी और बढ़ गई है। बाढ़ खंड बोला- सभी पॉइंट सुरक्षित बाढ़ खंड के जेई अतुल कुमार ने बताया कि सरयू नदी का पानी रुक-रुककर बढ़ रहा है, जिससे कुछ जगहों पर दबाव बढ़ा है। हालांकि, उन्होंने कहा कि बाढ़ खंड के सभी पॉइंट पूरी तरह सुरक्षित और मजबूत हैं। विभाग स्थिति पर नजर बनाए हुए है।