BREAKING
खबरें लोड हो रही हैं...
Home उत्तर प्रदेश मुंडेरवा गन्ना समिति परिसर में झाड़-झंखाड़:अधिकारी बोले- दवा छिड़कवाई है, खरपतवार सूखते...

मुंडेरवा गन्ना समिति परिसर में झाड़-झंखाड़:अधिकारी बोले- दवा छिड़कवाई है, खरपतवार सूखते ही सफाई कराएंगे

0
2

मुंडेरवा की गन्ना समिति के गोदाम और गन्ना परिषद कार्यालय परिसर में इन दिनों झाड़-झंखाड़ जमा हो गए हैं। परिसर में उगी घास और झाड़ियों की वजह से किसानों को आने-जाने में परेशानी हो रही है। किसानों का कहना है कि वे हर दिन गन्ना परिषद कार्यालय और गोदाम में अलग-अलग काम से आते हैं। लेकिन परिसर में सफाई नहीं होने से रास्तों के किनारे झाड़ियां और कूड़ा जमा है। इससे उन्हें हमेशा जहरीले जीव-जंतुओं के काटने का डर बना रहता है। किसानों ने अधिकारियों से मांग की है कि समिति परिसर की तुरंत सफाई कराई जाए और झाड़-झंखाड़ हटवाए जाएं। किसानों ने चेतावनी दी है कि अगर समय पर सफाई नहीं हुई, तो किसी अनहोनी के बाद ही अधिकारी जागेंगे। गन्ना समिति मुंडेरवा के पूर्व डायरेक्टर विनोद राय ने बताया कि उन्होंने सचिव से बैठक में सफाई करवाने को कहा था, लेकिन इस पर ध्यान नहीं दिया गया। इस बारे में जब सचिव डॉ. रामफल से बात की गई, तो उन्होंने बताया कि परिसर में दवा का छिड़काव कराया गया है। खरपतवार सूखने के बाद सफाई कराई जाएगी।