BREAKING
खबरें लोड हो रही हैं...
Home ट्रेंडिंग UP: फतेहपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, नाबालिग से दुष्कर्म का वांछित आरोपी...

UP: फतेहपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, नाबालिग से दुष्कर्म का वांछित आरोपी 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार

0
2

UP: फतेहपुर जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे सघन धरपकड़ अभियान के तहत बकेवर थाना पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस टीम ने नाबालिग बालिका के साथ दुष्कर्म करने के संगीन मामले में वांछित चल रहे 19 वर्षीय अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

पुलिस अधीक्षक (एसपी) फतेहपुर अभिमन्यु मांगलिक के सख्त निर्देशों के अनुपालन में, अपर पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन तथा क्षेत्राधिकारी (सीओ) खागा के कुशल पर्यवेक्षण में अपराधियों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में 11 सितंबर 2026 को बकेवर थाना पुलिस ने मुखबिर की सूचना और सटीक सुराग के आधार पर त्वरित कार्रवाई करते हुए नामजद अभियुक्त को दबोच लिया।

Also Read: आजमगढ़ में दुष्कर्म और ब्लैकमेलिंग का आरोपी गिरफ्तार, 15 हजार का था इनाम

मामले की जानकारी देते हुए पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि बकेवर थाने में पंजीकृत मुकदमा संख्या 121/2026 के तहत अभियुक्त साजिद (19 वर्ष) पुत्र नदीम, निवासी ग्राम मुसाफा, थाना बकेवर, जनपद फतेहपुर के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 65(1), 115(2), 351(3), 352 सहित एससी/एसटी एक्ट (3(1)द, 3(1)ध, 3(2)VA, 3(2)V) तथा 3/4(2) पोक्सो (POCSO) एक्ट के तहत गंभीर धाराओं में मामला दर्ज था। घटना के बाद से ही आरोपी पुलिस की पकड़ से बचने के लिए फरार चल रहा था।

बकेवर थाना पुलिस ने गिरफ्तार अभियुक्त साजिद के विरुद्ध आवश्यक विधिक एवं कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए उसे माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया, जहां से अदालत के आदेश पर उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।

(देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं.)