BREAKING
खबरें लोड हो रही हैं...
Home उत्तर प्रदेश बांस के सहारे दौड़ाया केबल:हनुमानगंज रोड पर 10-12 घरों में खतरा, आंधी-बारिश...

बांस के सहारे दौड़ाया केबल:हनुमानगंज रोड पर 10-12 घरों में खतरा, आंधी-बारिश में गिरने की आशंका

0
0

बस्ती जिले के हनुमानगंज रोड पर जमदा शाही और गंधार के बीच करीब 10 से 12 घरों तक बिजली के खंभे नहीं पहुंचे हैं। इस वजह से इन घरों में बिजली के तार बांस के सहारे दौड़ाए गए हैं, जिससे हमेशा हादसे का खतरा बना रहता है। स्थानीय लोगों का कहना है कि बरसात के मौसम में या तेज आंधी-तूफान आने पर ये तार कभी भी गिर सकते हैं। इससे जान-माल का नुकसान होने की आशंका है। स्थानीय निवासी सिकंदर, मोहम्मद जमील, रामकेवल, रामकृष्ण और अजय कुमार ने बताया कि खंभे न होने के कारण उन्हें लगातार परेशानियों का सामना करना पड़ता है। खासकर बारिश के दिनों में दिक्कतें और बढ़ जाती हैं।