श्रावस्ती जिले के गिलौला विकासखंड की ग्राम पंचायत सिसवारा में राप्ती नदी की कटान लगातार जारी है। नदी ने सिसवारा-भिनगा संपर्क मार्ग को पूरी तरह अपनी चपेट में ले लिया है, जिससे ग्रामीणों को भारी परेशानी हो रही है। पहले जहां नदी कटान करती थी, अब उस जगह को छोड़कर पश्चिम दिशा में करीब 100 मीटर तक कटान कर रही है। नदी का जलस्तर घटने के कारण कटान और तेज हो गई है। प्रशासन द्वारा कटान रोकने के लिए काम किया जा रहा है, लेकिन इसके बावजूद कटान रुक नहीं रही है। स्थानीय ग्रामीण पप्पू दुबे, हरिप्रसाद दुबे, लल्लन अली और शहादत खान का कहना है कि अगर यह काम पहले शुरू हो गया होता, तो आज संपर्क मार्ग खतरे में नहीं आता। ग्रामीणों ने एक बार फिर श्रावस्ती की जिलाधिकारी अन्नपूर्णा गर्ग से नदी की कटान रोकने के लिए ठोस कदम उठाने की गुहार लगाई है।
मध्यप्रदेश में स्वाइन फ्लू का बढ़ता खतरा, इंदौर में जांच के...
इंदौर। छत्तीसगढ़ के बाद अब मध्य प्रदेश में भी स्वाइन फ्लू (H1N1) का संक्रमण तेजी से पांव पसार रहा है, जिससे स्वास्थ्य विभाग में...








































