BREAKING
खबरें लोड हो रही हैं...
Home उत्तर प्रदेश श्रावस्ती में मवेशी को बचाने में पलटा थ्री-व्हीलर:वाहन के नीचे दबने से...

श्रावस्ती में मवेशी को बचाने में पलटा थ्री-व्हीलर:वाहन के नीचे दबने से युवक गंभीर घायल, बहराइच मेडिकल कॉलेज रेफर

0
5

जमुनहा-बहराइच मार्ग पर एक थ्री-व्हीलर मवेशी को बचाने के चक्कर में पलट गया। इस हादसे में वाहन चला रहा युवक संजय गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे इलाज के लिए बहराइच मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। मल्हीपुर थाना क्षेत्र के पटना ग्राम पंचायत के बीरगंज निवासी करीब 25 वर्षीय संजय पुत्र राम नेवल गुप्ता अपने इलेक्ट्रॉनिक थ्री-व्हीलर से बहराइच गए थे। काम खत्म होने के बाद वे घर लौट रहे थे। हरदत्त नगर गिरंट थाना क्षेत्र में जमुनहा-बहराइच मार्ग पर एचपी पेट्रोल पंप महरू के पास अचानक एक मवेशी सड़क पर आ गया। मवेशी को बचाने की कोशिश में थ्री-व्हीलर बेकाबू होकर पलट गया। हादसे में संजय वाहन के नीचे दब गए और बुरी तरह घायल हो गए। आसपास मौजूद ग्रामीणों ने उन्हें बाहर निकाला और एक निजी अस्पताल पहुंचाया। निजी अस्पताल में डॉक्टरों ने उन्हें फर्स्ट एड दिया। उनकी गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें मेडिकल कॉलेज बहराइच रेफर कर दिया गया।