BREAKING
खबरें लोड हो रही हैं...
Home उत्तर प्रदेश स्कूल के पास कूड़े का ढेर:बरवा सोनिया के ग्रामीणों ने अधिकारियों से...

स्कूल के पास कूड़े का ढेर:बरवा सोनिया के ग्रामीणों ने अधिकारियों से की शिकायत

0
0

मिठौरा ब्लॉक के बरवा सोनिया गांव में एक प्राथमिक विद्यालय के बगल में कूड़ा फेंके जाने से गंदगी फैली हुई है। इससे स्कूल के बच्चों और शिक्षकों को काफी परेशानी हो रही है। ग्रामीणों का कहना है कि एक तरफ सरकार गांवों में साफ-सफाई के लिए लगातार अभियान चला रही है, वहीं दूसरी तरफ गांव के ही कुछ लोग खुले में कूड़ा फेंकने से नहीं मान रहे हैं। ग्रामवासी गंगू विश्वकर्मा, नरेश गुप्ता, साबिर अली और दीनानाथ यादव ने बताया कि कुछ लोग अपने घरों का कूड़ा स्कूल के बगल में फेंक देते हैं। इससे वहां गंदगी बढ़ती जा रही है। कूड़े की बदबू से आसपास का माहौल भी खराब हो रहा है। ग्रामीणों ने संबंधित अधिकारियों से स्कूल के पास जमा कूड़े की सफाई कराने और खुले में कूड़ा फेंकने वालों पर कार्रवाई करने की मांग की है।