BREAKING
खबरें लोड हो रही हैं...
Home उत्तर प्रदेश चौक बाजार में सड़क किनारे घनी झाड़ियां:स्कूली बच्चों, एंबुलेंस और राहगीरों की...

चौक बाजार में सड़क किनारे घनी झाड़ियां:स्कूली बच्चों, एंबुलेंस और राहगीरों की सुरक्षा पर सवाल, हादसे का खतरा

0
0

महराजगंज के मिठौरा ब्लॉक में चौक बाजार से ब्लॉक तक जाने वाली सड़क पर घनी झाड़ियां उग आई हैं। इन झाड़ियों के कारण सड़क संकरी हो गई है, जिससे लोगों को आने-जाने में परेशानी हो रही है। इससे स्कूली बच्चों, स्कूल वाहनों, एंबुलेंस और राहगीरों की सुरक्षा पर सवाल उठ रहे हैं। यह रास्ता आसपास के दर्जनों गांवों के लिए मुख्य मार्ग है। हर दिन बड़ी संख्या में बाइक सवार, चारपहिया वाहन, स्कूल वाहन, एंबुलेंस और पैदल लोग इस रास्ते से गुजरते हैं। सड़क के दोनों ओर झाड़ियां होने से सामने से आने वाले वाहन दिखाई नहीं देते, जिससे हादसे का खतरा बना रहता है। नहर पटरी से सटे इलाकों में हालात और भी खराब हैं। झाड़ियों से बचते हुए निकलने के दौरान वाहन चालकों को सामने से आने वाले वाहन से टकराने या संतुलन बिगड़ने का डर रहता है। ऐसे में कोई वाहन नहर में गिरकर बड़े हादसे का शिकार हो सकता है। स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि लंबे समय से इन झाड़ियों की कटाई और सफाई नहीं हुई है। जिम्मेदार विभाग ने अब तक कोई कदम नहीं उठाया है। ग्रामीणों ने सवाल उठाया है कि क्या अधिकारी किसी बड़े हादसे का इंतजार कर रहे हैं? ग्रामीणों ने संबंधित अधिकारियों से मांग की है कि सड़क के दोनों तरफ उगी नरकट और झाड़ियों को तुरंत कटवाया जाए। इससे रास्ते को सुरक्षित बनाया जा सकेगा और संभावित दुर्घटनाओं को रोका जा सकेगा।