BREAKING
खबरें लोड हो रही हैं...
Home उत्तर प्रदेश कोरी पुरवा-सेमगढ़ा मार्ग बारिश से जर्जर:गड्ढों में पानी भरने से राहगीर गिरकर...

कोरी पुरवा-सेमगढ़ा मार्ग बारिश से जर्जर:गड्ढों में पानी भरने से राहगीर गिरकर हो रहे घायल, बच्चों को भी परेशानी

0
1

श्रावस्ती जिले की इकौना तहसील में कोरी पुरवा से सेमगढ़ा चौराहा जाने वाली सड़क बारिश के कारण पूरी तरह खराब हो गई है। इस सड़क पर जगह-जगह बड़े गड्ढे हो गए हैं। बारिश का पानी भरने से राहगीरों को काफी परेशानी हो रही है। इन गड्ढों में बाइक या चार पहिया वाहन का टायर पड़ने पर तेज झटका लगता है। इससे लोग अक्सर गिरकर घायल हो रहे हैं। सड़क के दोनों तरफ कई जगहों पर गहरे गड्ढे होने से ग्रामीणों का आना-जाना बहुत मुश्किल हो गया है। यह सड़क कई गावों और कस्बों को जोड़ती है। सुबह स्कूल जाने वाले बच्चों को भी काफी परेशानी होती है। पानी और कीचड़ के कारण बच्चों की किताबें और ड्रेस खराब हो जाती हैं। कई बार बच्चे साइकिल से गिरकर चोटिल भी हो जाते हैं। ग्रामीणों का कहना है कि यह सड़क कई सालों से खराब है। बारिश के बाद स्थिति और भी बिगड़ गई है। ग्रामीणों ने संबंधित विभाग से मांग की है कि सड़क के गड्ढों को जल्द से जल्द भरवाकर इसे ठीक कराया जाए, ताकि लोग सुरक्षित आ-जा सकें।