BREAKING
खबरें लोड हो रही हैं...
Home ट्रेंडिंग बांदा में चोरी का 12 घंटे में खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार, गेहूं-चना...

बांदा में चोरी का 12 घंटे में खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार, गेहूं-चना समेत नकदी बरामद

0
4

बांदा: कमासिन थाना क्षेत्र में चोरी की घटनाओं को लेकर मची हलचल के बीच पुलिस ने सिर्फ 12 घंटे में पूरी वारदात का खुलासा कर दिया। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनकी निशानदेही पर चोरी का सामान और नकदी बरामद की है। पुलिस की त्वरित कार्रवाई से चोरी की घटनाओं से परेशान लोगों को बड़ी राहत मिली है। पुलिस के मुताबिक, 11 सितंबर को देवकीनंदन और आदित्य ने अपने-अपने घरों में चोरी की सूचना थाना कमासिन पुलिस को दी थी।

सूचना मिलते ही पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू कर दी। पुलिस टीमों ने सुराग जुटाए और संदिग्धों की पहचान में जुट गई। इसी दौरान मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने पं. केदारनाथ डिग्री कॉलेज, पछौहां रोड के पास घेराबंदी की। यहां से दो संदिग्धों को दबोच लिया गया। पुलिस के अनुसार, पूछताछ में दोनों आरोपियों ने चोरी की घटनाओं में शामिल होना स्वीकार किया। उनकी निशानदेही पर चोरी का सामान और नकदी बरामद कर ली गई।

Also Read: ‘बिजली संकट से बेहाल सहारनपुर…’, रातभर कटौती ने बढ़ाई लोगों की परेशानी

105 किलो गेहूं, 30 किलो चना, माइक्रोटेक इनवर्टर, ल्यूमिनस बैटरी, लोहे की कढ़ाही, 2500 रुपये नकद बरामद हुआ है। भैरव पुत्र माताबदल और राजाभैया पुत्र माताबदल, दोनों निवासी ग्राम पछौहां, थाना कमासिन,जनपद बांदा को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों मामलों में संबंधित धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर आरोपियों के खिलाफ विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

इन पुलिसकर्मियों ने की कार्रवाई

कार्रवाई करने वाली टीम में उपनिरीक्षक पारसनाथ, उपनिरीक्षक आशीष पटेरिया, कांस्टेबल यौगेश गुप्ता और कांस्टेबल मुकेश शामिल रहे।पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल के निर्देशन में हुई इस त्वरित कार्रवाई से साफ है कि पुलिस चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने और आरोपियों तक पहुंचने के लिए तेजी से कार्रवाई कर रही है।

(देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं.)