BREAKING
खबरें लोड हो रही हैं...
Home देश श्रावस्ती में सड़क पार करते चाचा-भतीजे की बाइक को टक्कर:एनएच-730 पर तहसील...

श्रावस्ती में सड़क पार करते चाचा-भतीजे की बाइक को टक्कर:एनएच-730 पर तहसील गेट के सामने हादसा, दोनों अस्पताल में भर्ती

0
0
श्रावस्ती में सड़क पार करते चाचा-भतीजे की बाइक को टक्कर:एनएच-730 पर तहसील गेट के सामने हादसा, दोनों अस्पताल में भर्ती

श्रावस्ती के इकौना थाना क्षेत्र में शनिवार को नेशनल हाईवे-730 पर दो बाइकों की टक्कर हो गई। यह हादसा तहसील गेट के सामने हुआ। इसमें एक ही बाइक पर सवार चाचा-भतीजा गंभीर रूप से घायल हो गए। गिलौला थाना क्षेत्र के रंकी पुरवा पटखौली निवासी वकील (42) अपने भतीजे अहमद अली (32) के साथ बाइक से इकौना तहसील जा रहे थे। वे तहसील गेट के सामने हाईवे पार कर रहे थे। इसी दौरान इकौना से कटरा की ओर जा रहे एक अन्य बाइक सवार ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगने से वकील और अहमद अली सड़क पर गिरकर घायल हो गए। आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत एंबुलेंस को सूचना दी। मौके पर पहुंची एंबुलेंस दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) इकौना ले गई। अस्पताल में उनका इलाज जारी है।