BREAKING
खबरें लोड हो रही हैं...
Home उत्तर प्रदेश गणेश चतुर्थी के लिए प्रतिमाएं बनाने में जुटे मूर्तिकार:बड़ी प्रतिमाओं की बढ़ी...

गणेश चतुर्थी के लिए प्रतिमाएं बनाने में जुटे मूर्तिकार:बड़ी प्रतिमाओं की बढ़ी मांग, बारिश से मिट्टी सूखने में लग रहा ज्यादा समय

0
1

महराजगंज में गणेश चतुर्थी का त्योहार नजदीक आते ही तैयारियां तेज हो गई हैं। एक तरफ श्रद्धालु पूजा का सामान खरीद रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ मूर्तिकार भगवान गणेश और कार्तिकेय की प्रतिमाओं को बनाने में दिन-रात लगे हैं। सदर ब्लॉक के पकड़ी चौराहे और सिंहपुर के पास मूर्तिकारों की वर्कशॉप में गणेश और कार्तिकेय की प्रतिमाएं तेजी से बन रही हैं। मूर्तिकार धर्मेन्द्र प्रजापति ने बताया कि गणेश पूजा समितियों से मिले ऑर्डर के हिसाब से मूर्तियां तैयार की जा रही हैं। मिट्टी से मूर्ति का काम पूरा होने के बाद मुख बनाना, रंग करना और सजावट का काम होगा। उन्होंने यह भी बताया कि इस साल बड़ी मूर्तियों की मांग ज्यादा है, जिससे उन्हें बनाने में ज्यादा समय लग रहा है। साथ ही, बारिश के मौसम में मिट्टी सूखने में भी आम दिनों से ज्यादा वक्त लग रहा है। धर्मेन्द्र प्रजापति ने बताया कि श्रद्धालुओं और पूजा समितियों की मांग पूरी करने के लिए मछली गांव के राम केवल मूर्ति कला केंद्र से भी मूर्तियां मंगाई जाएंगी। गणेश चतुर्थी का पूजन 14 सितंबर से शुरू होगा, जिसे लेकर इलाके में काफी उत्साह है।