श्रावस्ती जिले की इकौना तहसील के तेंदुआपंडित गांव में सफाई व्यवस्था बदहाल है। यहां सफाईकर्मी लंबे समय से गांव में नहीं आ रहा है, जिससे मुख्य सड़कों और नालियों में गंदगी का अंबार लगा हुआ है। नालियां जाम होने के कारण गंदा पानी सड़कों पर बह रहा है। इससे संक्रामक बीमारियों के फैलने का खतरा बढ़ गया है। गांव में जगह-जगह कूड़ा पड़ा होने से बदबू आ रही है, जिससे ग्रामीणों को परेशानी हो रही है। ग्रामीणों का आरोप है कि सफाईकर्मी कई महीनों से गांव नहीं आया है। वे सिर्फ कागजों में ही सफाई दिखाते हैं। ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से मांग की है कि जल्द से जल्द सफाईकर्मी को गांव भेजा जाए और नियमित सफाई कराई जाए।
Home उत्तर प्रदेश तेंदुआपंडित में सफाईकर्मी नदारद:मुख्य मार्गों और नालियों में गंदगी का अंबार, बीमारियों...
सिद्धार्थ बाबू की कहानी: निजी नौकरी छोड़ी, UPSC में चमके और...
नई दिल्ली। दिल्ली में आयोजित 18वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और वैश्विक राष्ट्राध्यक्षों के बीच कूटनीतिक संवाद में एक चेहरा...







































