सिसवा-निचलौल मुख्य मार्ग पर बढ़या चौराहे से संडा लोढ़िया गांव को जोड़ने वाली सड़क पूरी तरह खराब हो चुकी है। यह सड़क अब गड्ढों में बदल गई है, जिससे राहगीर, ग्रामीण और स्कूली बच्चे आए दिन हादसों का शिकार हो रहे हैं। स्थानीय ग्रामीणों और राहगीरों अजय मद्देशिया, अध्या गुप्ता, विवेक कुमार, अमित, राधेश्याम, राजू और मनोज ने बताया कि बढ़या चौराहे से करीब पांच किलोमीटर का यह रास्ता बहुत खराब हालत में है। पूरी सड़क पर सिर्फ गड्ढे ही गड्ढे दिखते हैं। संडा और आसपास के ग्रामीण इसी खराब रास्ते से होकर सिसवा और कटहरी बाजार अपनी रोजमर्रा की खरीदारी और व्यापार के लिए जाते हैं। सड़क खराब होने के कारण पांच मिनट का सफर तय करने में घंटों लग रहे हैं। साथ ही, दोपहिया वाहन चालकों के गिरने और चोट लगने का खतरा भी बना रहता है। सड़क पर बने गड्ढों को लेकर क्षेत्र के लोगों में काफी नाराजगी है। ग्रामीणों ने विभाग और स्थानीय नेताओं से मांग की है कि इस पांच किलोमीटर लंबे रास्ते को जल्द से जल्द ठीक कराया जाए।
सिद्धार्थ बाबू की कहानी: निजी नौकरी छोड़ी, UPSC में चमके और...
नई दिल्ली। दिल्ली में आयोजित 18वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और वैश्विक राष्ट्राध्यक्षों के बीच कूटनीतिक संवाद में एक चेहरा...







































