श्रावस्ती जिले के जमुनहा ब्लॉक की ग्राम पंचायत महादेवा के मजरा नासिरगंज से बंबा घाट तक जाने वाली सड़क पर जलभराव की समस्या है। नाली नहीं होने के कारण गंदा पानी सड़क पर बह रहा है। इससे राहगीरों और स्थानीय लोगों को आने-जाने में काफी परेशानी हो रही है। स्थानीय लोगों के अनुसार, यह समस्या लंबे समय से बनी हुई है। अभी तक नाली बनाने का काम शुरू नहीं किया गया है। सड़क पर जमा गंदे पानी से कीचड़, बदबू और मच्छरों का प्रकोप बढ़ गया है। इससे मलेरिया और डेंगू जैसी बीमारियों का खतरा भी बढ़ गया है। नासिरगंज निवासी परवेश कुमार ने बताया कि वे कई बार प्रधान और ब्लॉक में शिकायत कर चुके हैं। शरीफ के घर से बंबा घाट तक नाली नहीं होने के कारण सारा गंदा पानी सड़क पर बहता है। उन्होंने कहा कि बच्चों को स्कूल जाने में सबसे ज्यादा दिक्कत होती है और प्रशासन से जल्द नाली बनाने की मांग की है। केवल राणा ने बताया कि गंदे पानी के जमाव से उन्हें रोजमर्रा के आने-जाने में काफी दिक्कतें हो रही हैं। बाइक से निकलना मुश्किल हो गया है और पैदल चलने पर कपड़े खराब हो जाते हैं। रिंकू कश्यप ने कहा कि जलभराव के कारण यह सड़क तालाब जैसी बन गई है। यह समस्या लंबे समय से है और इससे उनके दैनिक जीवन पर बुरा असर पड़ रहा है। उन्होंने उम्मीद जताई कि नाली बनने से उनकी आधी परेशानी खत्म हो जाएगी। ग्रामीणों ने जिला प्रशासन और ग्राम पंचायत से तुरंत नाली बनाने का काम शुरू करने और पानी निकासी की व्यवस्था ठीक करने की मांग की है।
सिद्धार्थ बाबू की कहानी: निजी नौकरी छोड़ी, UPSC में चमके और...
नई दिल्ली। दिल्ली में आयोजित 18वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और वैश्विक राष्ट्राध्यक्षों के बीच कूटनीतिक संवाद में एक चेहरा...







































