BREAKING
खबरें लोड हो रही हैं...
Home उत्तर प्रदेश कजरी तीज पर डीएम-एसपी ने सुरक्षा व्यवस्था परखी:पांडवकालीन बाबा बागेश्वर नाथ मंदिर...

कजरी तीज पर डीएम-एसपी ने सुरक्षा व्यवस्था परखी:पांडवकालीन बाबा बागेश्वर नाथ मंदिर और सरयू घाट पर भीड़ प्रबंधन के दिए निर्देश

0
5


बहराइच में कजरी तीज पर्व को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। रविवार दोपहर जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय और पुलिस अधीक्षक विश्वजीत श्रीवास्तव ने पांडवकालीन बाबा बागेश्वर नाथ मंदिर और भग्गड़वा चौकी के पास स्थित सरयू घाट, मंदिर और तालाब परिसर का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने श्रद्धालुओं की संभावित भीड़ को देखते हुए सुरक्षा और यातायात व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान एएसपी नगर आयुष विक्रम सिंह, एएसपी ग्रामीण दुर्गा प्रसाद तिवारी, एसडीएम पयागपुर संजय पांडेय, सीओ पयागपुर हर्षिता तिवारी और तहसीलदार अंबिका चौधरी समेत स्थानीय थाना प्रभारी और खंड विकास अधिकारी मौजूद थे। डीएम और एसपी ने मंदिर परिसर, घाट और तालाब क्षेत्र में प्रवेश-निकास, बैरिकेडिंग, पुलिस बल की तैनाती और श्रद्धालुओं के आने-जाने की व्यवस्था देखी। पुलिस बल तैनात करने के आदेश दिए अधिकारियों ने निर्देश दिए कि पर्व के दौरान उमड़ने वाली भीड़ को देखते हुए यातायात व्यवस्था सही रखी जाए। जरूरत के हिसाब से पार्किंग स्थल बनाए जाएं और यातायात डायवर्जन की व्यवस्था पहले से तैयार रहे। संवेदनशील जगहों पर पर्याप्त पुलिस बल तैनात करने के भी आदेश दिए गए। घाट और तालाब क्षेत्र में श्रद्धालुओं की सुरक्षा को सबसे ज्यादा अहमियत देने और खास सावधानी बरतने को कहा गया। भीड़ बढ़ने पर भीड़ को अच्छे से संभालने और किसी भी इमरजेंसी से निपटने के लिए सभी जरूरी तैयारियां समय पर पूरी करने के निर्देश दिए गए।