BREAKING
खबरें लोड हो रही हैं...
Home उत्तर प्रदेश गेट पर टॉयलेट करने से रोका, बुजुर्ग को दिया धक्का:बस्ती में 70...

गेट पर टॉयलेट करने से रोका, बुजुर्ग को दिया धक्का:बस्ती में 70 वर्षीय बुजुर्ग की मौत, 4 लोगों पर केस दर्ज

0
0

बस्ती के पुरानी बस्ती थाना इलाके में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। नया महुडर संजय कॉलोनी में गेट के सामने पेशाब करने से मना करने पर हुए विवाद में 70 साल के एक बुजुर्ग की मौत हो गई। आरोप है कि बीच-बचाव करने पहुंचे बुजुर्ग को धक्का दिया गया, जिससे वह जमीन पर गिर गए। जिला अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत बताया। पुलिस ने इस मामले में 12 सितंबर की रात 7.51 बजे चार लोगों के खिलाफ गैर इरादतन हत्या समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज किया है। मारपीट करते हुए धक्का दिया नया महुडर संजय कॉलोनी निवासी विनोद कुमार ने बताया कि छह सितंबर की रात करीब 10:30 बजे कल्पनाथ उनके गेट के सामने पेशाब कर रहा था। विनोद ने उसे ऐसा करने से मना किया तो आरोप है कि कल्पनाथ ने गाली-गलौज करना शुरू कर दिया और उनके साथ मारपीट की। शोर सुनकर कल्पनाथ की बेटियां गरिमा, पिंकी और उसकी पत्नी भी मौके पर आ गईं। आरोप है कि सभी ने दोबारा गेट के सामने आकर विनोद के साथ मारपीट की। इसी दौरान विनोद के पिता मोहनलाल सोनकर बीच-बचाव करने आए। आरोप है कि कल्पनाथ ने उनके साथ भी मारपीट करते हुए उन्हें जोर से धक्का दे दिया। धक्का लगने से मोहनलाल मौके पर ही गिर पड़े। परिजन उन्हें इलाज के लिए बस्ती जिला अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। विनोद की शिकायत पर पुरानी बस्ती पुलिस ने कल्पनाथ, उसकी बेटियां गरिमा, पिंकी और उसकी पत्नी के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।