बारां। राजस्थान के बारां नगर परिषद चुनाव के पहले चरण के मतदान के बाद वार्ड नंबर-16 से सियासी हलचल तेज हो गई है। यहां से भाजपा प्रत्याशी एडवोकेट अंतिमा यादव अपने पति और बच्चे समेत मतदान के बाद से अचानक लापता हो गई हैं। परिजनों की शिकायत पर कोतवाली थाना पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ अपहरण का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार भाजपा प्रत्याशी अंतिमा यादव और उनके पति संजय यादव दोनों पेशे से अधिवक्ता हैं। 9 सितंबर को पहले चरण का मतदान संपन्न हुआ था। परिजनों का आरोप है कि मतदान के दिन अंबेडकर भवन स्थित मतदान केंद्र पर जनसंपर्क के बाद घर लौटते समय अज्ञात लोगों ने उन्हें जबरन अपने साथ ले लिया। घटना के बाद से ही अंतिमा यादव, उनके पति संजय यादव और उनके 7-8 साल के मासूम बच्चे के तीनों मोबाइल फोन लगातार बंद आ रहे हैं। इससे परिवार में दहशत का माहौल है।
मिलावटखोरों पर शिकंजा: हाजीपुर में 72 किलो पनीर नष्ट, फतुहा में...
पटना। बिहार में लोगों को सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने खाद्य मिलावट और सुरक्षा मानकों के उल्लंघन...








































