BREAKING
खबरें लोड हो रही हैं...
Home उत्तर प्रदेश यूपीएमएसआरए बहराइच की नई कार्यकारिणी गठित:बहराइच में वीके पाठक अध्यक्ष और अभिषेक...

यूपीएमएसआरए बहराइच की नई कार्यकारिणी गठित:बहराइच में वीके पाठक अध्यक्ष और अभिषेक सिंह बने सचिव

0
0


बहराइच में यूपीएमएसआरए (UPMSRA) बहराइच यूनिट का वार्षिक अधिवेशन रविवार को गोंडा रोड स्थित देवीज रिजॉर्ट में हुआ। इस अधिवेशन में संगठन की गतिविधियों, आगामी कार्यक्रमों और यूनिट की कार्यप्रणाली पर विस्तार से बात की गई। यूपीएमएसआरए के स्टेट प्रेसिडेंट अरुण सिंह और जनरल सेक्रेटरी वीके मिश्रा पर्यवेक्षक के तौर पर मौजूद थे। वीके मिश्रा ने यूनिट की कार्यप्रणाली की समीक्षा की और संगठन के आगामी कार्यक्रमों की जानकारी दी। उन्होंने पदाधिकारियों और सदस्यों से संगठन को और मजबूत बनाने की अपील की। स्टेट प्रेसिडेंट अरुण सिंह ने बहराइच यूनिट के कामों की तारीफ की। उन्होंने भविष्य में होने वाली दिल्ली रैली के कार्यक्रम के बारे में भी बताया। अधिवेशन के दौरान सर्वसम्मति से नई कार्यकारिणी बनाई गई। इसमें वीके पाठक को अध्यक्ष, जिशान और हबीब सिद्दीकी को उपाध्यक्ष चुना गया। अभिषेक सिंह को सचिव बनाया गया। अविनाश त्रिपाठी, लवकुश श्रीवास्तव, बलबीर सिंह और पुष्पेंद्र श्रीवास्तव संयुक्त सचिव बने। अमरेश कुमार को कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी मिली। उदित सोनी, सचिन त्रिपाठी, निरंजन यादव, कुलदीप वैश्य, सीपी यादव, तैयब अली, गोपाल पाठक, नवनीत यादव, निशित द्विवेदी और मोहित सिंह कार्यकारिणी सदस्य चुने गए। नए चुने गए पदाधिकारियों ने संगठन की नीतियों को आगे बढ़ाने और यूनिट को मजबूत करने के लिए पूरी लगन से काम करने का संकल्प लिया।