BREAKING
खबरें लोड हो रही हैं...
Home उत्तर प्रदेश कांवरिए राप्ती नदी से जल भरकर जंगलीनाथ धाम रवाना:नवाबगंज में कजरी तीज...

कांवरिए राप्ती नदी से जल भरकर जंगलीनाथ धाम रवाना:नवाबगंज में कजरी तीज पर हजारों शिव भक्त करेंगे जलाभिषेक, रास्ते में स्वागत पंडाल और पुलिस तैनात

0
1


बहराइच के नवाबगंज में कजरी तीज के मौके पर हजारों कांवरिए बाबा जंगलीनाथ मंदिर में जलाभिषेक करेंगे। इसके लिए रविवार दोपहर से शिव भक्त राप्ती नदी से जल भरकर पैदल जंगलीनाथ धाम के लिए रवाना हो रहे हैं। रास्ते में जगह-जगह कांवरियों के स्वागत के लिए जलपान के पंडाल लगाए गए हैं। सुरक्षा के लिए पुलिस बल भी तैनात है। हर हर महादेव और बोल बम के जयकारों से पूरा इलाका गूंज रहा है। रविवार सुबह से ही शिव भक्त जल भरने के लिए निकल रहे थे। दोपहर बाद कांवरिए राप्ती नदी के लक्ष्मणपुर रसोरवा घाट से जल भरकर मटेरा क्षेत्र में स्थित बाबा जंगलीनाथ धाम के लिए जा रहे हैं। जमुनहा श्रावस्ती कांवरिया संघ के अध्यक्ष हरीश जैसवाल उर्फ गांधी और नवाबगंज कांवरिया संघ के अध्यक्ष ओमप्रकाश उर्फ पिंटू गुप्ता के नेतृत्व में हजारों शिव भक्त रवाना हुए हैं। थाना प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र कुमार यादव ने बताया कि कजरी तीज पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। जगह-जगह पुलिस बल तैनात किया गया है।