श्रावस्ती जिले के सिरसिया इलाके में स्थित बाबा विभूतिनाथ मंदिर में कजरी तीज के मौके पर श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ने लगी है। कजरी तीज का त्योहार 14 सितंबर को मनाया जाएगा। इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु मंदिर पहुंचकर भगवान शिव का जलाभिषेक और पूजा करेंगे। मंदिर की ओर श्रद्धालुओं का पैदल और गाड़ियों से आना 13 सितंबर से ही शुरू हो गया है। शनिवार रात भी दूर-दराज के इलाकों से श्रद्धालुओं के कई समूह बाबा विभूतिनाथ मंदिर की तरफ जाते दिखे। कई जगहों पर श्रद्धालुओं के समूह डीजे और भक्ति गीतों की धुन पर सड़कों से गुजरते नजर आए। रात के समय सड़कों पर श्रद्धालुओं की चहल-पहल और भक्ति गीतों से पूरा माहौल भक्तिमय हो गया। बाबा विभूतिनाथ मंदिर इस क्षेत्र के प्रमुख धार्मिक स्थलों में से एक है। कजरी तीज पर यहां आसपास के गांवों के साथ दूर-दराज के इलाकों से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु आते हैं। वे बाबा विभूतिनाथ का जलाभिषेक कर भगवान शिव से परिवार की सुख-शांति और खुशहाली की प्रार्थना करते हैं। श्रद्धालुओं की बढ़ती भीड़ को देखते हुए सुरक्षा के खास इंतजाम किए गए हैं। रविवार को पुलिस अधिकारियों ने मेला परिसर का दौरा कर सुरक्षा और ट्रैफिक व्यवस्था का जायजा लिया। अधिकारियों ने ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को सतर्क रहने और अपनी जिम्मेदारी ठीक से निभाने के निर्देश दिए।
महराजगंज: जिले के सभी थानों पर संवाद दिवस आयोजित, पुलिसकर्मियों की...
महराजगंज
महराजगंज जनपद के पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में रविवार को जनपद के समस्त थानों पर ‘संवाद दिवस’ का आयोजन किया गया। इस दौरान थाना...








































