श्रावस्ती के सिरसिया स्थित बाबा विभूतिनाथ मंदिर में कजरी तीज पर्व को लेकर पुलिस ने सुरक्षा और यातायात के बड़े इंतजाम किए हैं। रविवार 5:00 बजे पुलिस ने बताया 14 सितंबर को जलाभिषेक होना है, जिसके लिए श्रद्धालुओं का आना-जाना 13 सितंबर से ही शुरू हो गया है। इसे देखते हुए पुलिस अधीक्षक राहुल भाटी ने ड्यूटी पर लगे अधिकारी-कर्मचारियों को सतर्कता से काम करने और अपने तय प्वाइंट पर रहने के निर्देश दिए। मेले की सुरक्षा व्यवस्था को 3 जोन, 7 सेक्टर और 20 बैरियर में बांटा गया है। सुरक्षा के लिए 14 पार्किंग स्थल, 4 वॉच टावर, 2 एक्सेस कंट्रोल टीम, 3 अस्थायी चौकियां, 14 मोबाइल पार्टियां, 2 QRT, 11 पिकेट और 2 फायर टेंडर लगाए गए हैं। किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए 1.5 सेक्शन फ्लड कंपनी पीएसी और 2 प्लाटून पीएसी भी तैनात की गई है। मेले में श्रावस्ती और बाहरी जिलों से कुल 22 निरीक्षक/थानाध्यक्ष, 124 पुरुष उपनिरीक्षक, 8 महिला उपनिरीक्षक, 392 मुख्य आरक्षी/आरक्षी, 92 महिला आरक्षी और 12 होमगार्ड समेत भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। ड्यूटी दो शिफ्टों में होगी। सभी जवान दंगा नियंत्रण उपकरणों के साथ तैनात रहेंगे। सुरक्षा के लिए एंटी रोमियो रहेंगे तैनात पूरे मेला क्षेत्र की निगरानी ड्रोन कैमरों से की जाएगी। सादे कपड़ों में भी पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे। सोशल मीडिया पर भी लगातार नजर रखी जाएगी। जंगल से सटे मेला क्षेत्र में जंगली जानवरों से बचाव के खास इंतजाम किए गए हैं। महिलाओं और लड़कियों की सुरक्षा के लिए एंटी रोमियो टीम भी निगरानी करेगी। मेले के प्रभारी अधिकारी अपर पुलिस अधीक्षक चंद्रकेश सिंह होंगे। क्षेत्राधिकारी भिनगा भरत पासवान सहायक अधिकारी रहेंगे। ब्रीफिंग के बाद एसपी राहुल भाटी ने मेला परिसर का दौरा किया। उन्होंने सुरक्षा और यातायात व्यवस्था का जायजा लिया और अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिए।
कजरी तीज पर विभूतिनाथ मंदिर में भारी पुलिस बल तैनात:20 बैरियर और 2 QRT समेत 3 जोन-7 सेक्टर में सुरक्षा बढ़ाई गई, ड्रोन से निगरानी होगी