BREAKING
खबरें लोड हो रही हैं...
Home उत्तर प्रदेश लेदवा-कलवारगढ़ मार्ग पर ऑटो की टक्कर से वृद्ध की मौत:हरैया मौलाही निवासी...

लेदवा-कलवारगढ़ मार्ग पर ऑटो की टक्कर से वृद्ध की मौत:हरैया मौलाही निवासी 70 वर्षीय शिवराज की जान गई, पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा

0
1

बृजमनगंज के लेदवा-कलवारगढ़ मार्ग पर रविवार शाम एक ऑटो की टक्कर से 70 वर्षीय शिवराज की मौत हो गई। वह हरैया मौलाही गांव के रहने वाले थे। थानाध्यक्ष मदन मोहन मिश्रा ने बताया कि शिवराज लेदवा चौराहे से अपने घर जा रहे थे। आलमचक गांव के पास सामने से आ रहे तेज रफ्तार ऑटो ने उन्हें टक्कर मार दी। घायल शिवराज को तुरंत 108 एम्बुलेंस से सीएचसी बृजमनगंज ले जाया गया। वहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचायतनामा की कार्रवाई की। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए महराजगंज भेज दिया गया है। परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है।