BREAKING
खबरें लोड हो रही हैं...
Home उत्तर प्रदेश दुबौला-हरदी क्षेत्र में बिना सूचना बार-बार बिजली कटौती:ग्रामीण परेशान, रात का खाना...

दुबौला-हरदी क्षेत्र में बिना सूचना बार-बार बिजली कटौती:ग्रामीण परेशान, रात का खाना भी अंधेरे में, विभाग से नहीं मिला कोई निश्चित जवाब

0
0

दुबौला और हरदी के ग्रामीण इलाकों में बिजली कटौती की समस्या लगातार बनी हुई है। बिना किसी जानकारी के बार-बार बिजली गुल होने से ग्रामीणों की दिनचर्या पर असर पड़ रहा है। शाम होते ही लोगों को यह चिंता सताने लगती है कि रात का खाना रोशनी में मिलेगा या अंधेरे में खाना पड़ेगा। दैनिक भास्कर की टीम ने दुबौला-हरदी क्षेत्र में बिजली कटौती का जायजा लेने के लिए बिजली विभाग के फीडर का दौरा किया। वहां मौजूद एसएसओ लक्ष्मी नारायण शुक्ला से बिजली बंद होने के बारे में पूछा गया। उन्होंने बिजली खराब होने का कारण बताया और कहा कि समस्या हर्रैया क्षेत्र से जुड़ी है। उन्होंने यह भी कहा कि बिजली करीब 11 बजे तक आ सकती है। हालांकि, ग्रामीणों को बिजली कटौती के बारे में कोई साफ जानकारी या निश्चित समय नहीं मिल पाया। स्थानीय निवासी शैलेश कुमार पांडेय, राजू मिश्रा, जितेंद्र निषाद और शिव चरन विश्वकर्मा ने बताया कि 24 घंटे में बिजली कितनी बार और कितनी देर के लिए काटी जाती है, इसका कोई तय समय नहीं है। अचानक बिजली बंद होने से घर के काम और बच्चों की पढ़ाई पर असर पड़ रहा है। रात में बिजली न होने पर कई ग्रामीण मोबाइल की रोशनी में खाना खाते दिखे। सबसे ज्यादा दिक्कत उन मजदूर और श्रमिक परिवारों को हो रही है, जो दिनभर मेहनत करके कमाते हैं। ग्रामीणों के मुताबिक, रात में बिजली कटौती और उमस के कारण उन्हें ठीक से नींद नहीं मिल पा रही है। कई लोग तो चार घंटे भी लगातार सो नहीं पा रहे हैं, जिसका असर उनके स्वास्थ्य और काम पर पड़ रहा है। ग्रामीणों का आरोप है कि दुबौला-हरदी ही नहीं, जिले के कई ग्रामीण इलाकों में बिजली आने-जाने का कोई तय समय नहीं है। शाम और रात के समय कई गांव और चौराहे अंधेरे में डूबे रहते हैं। सवाल यह है कि जब बिजली कटौती का कोई निश्चित शेड्यूल नहीं है, तो ग्रामीणों को बार-बार होने वाली कटौती की जानकारी कौन देगा? और जिम्मेदार विभाग इसका स्थायी समाधान कब करेगा?