श्रावस्ती के सोनवा थाना क्षेत्र में कई दिनों से लापता एक महिला बैभी मोड़ पर मिली। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए महिला को उसके परिजनों को सौंप दिया। महिला ने अपना नाम कोयला बताया और खुद को शिकारी गांव की निवासी बताया। वह कई दिनों से अपने घर से लापता थी। स्थानीय लोगों ने महिला को बैभी मोड़ पर अकेला घूमते देखा। उन्होंने तुरंत सोनवा पुलिस को इसकी जानकारी दी। सूचना मिलते ही पुलिसकर्मी प्रदीप कुमार यादव मौके पर पहुंचे और महिला से पूछताछ की। पुलिस ने महिला द्वारा बताए गए पते पर उसके परिजनों को सूचना दी। खबर मिलते ही परिजन बैभी मोड़ के लिए रवाना हो गए। पुलिस ने महिला को सुरक्षित अपने पास रखा और परिजनों के आने का इंतजार किया। पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई की ग्रामीणों ने तारीफ की है।
श्रावस्ती में कई दिनों से लापता महिला मिली:सोनवा के बैभी मोड़ पर मिली, पुलिस ने परिजनों को सौंपा