
आय से अधिक संपत्ति मामले में जेल से रिहा होने के बाद पूर्व विधायक मुकेश श्रीवास्तव पहली बार अपनी विधानसभा पयागपुर की ओर निकले। घाघराघाट और कैसरगंज में उनके समर्थकों में जबरदस्त जोश दिखा किया स्वागत । मुकेश श्रीवास्तव आय से अधिक संपत्ति मामले में जेल में बंद थे। उन्हें शनिवार को कोर्ट से जमानत मिली थी, जिसके बाद वे बाहर आए। रिहाई के बाद उन्होंने कहा कि उन्हें न्याय पर पूरा भरोसा है। पूर्व विधायक का जगह-जगह फूल-मालाओं से स्वागत किया गया। समर्थकों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। कैसरगंज में हुजूरपुर रोड पर विष्णुचन्द्र श्रीवास्तव ‘मिंटू’ के नेतृत्व में समर्थकों ने उनका जोरदार अभिनंदन किया। इस दौरान समर्थकों ने फूल-मालाएं पहनाकर उनका स्वागत किया और नारे लगाए। पूरे रास्ते समर्थकों में खासा उत्साह नजर आया। इस मौके पर विष्णुचन्द्र श्रीवास्तव ‘मिंटू’, मो. शरीफ, पूर्व प्रधान अब्दुल कादिर, पूर्व प्रधान हसीब अंसारी, मौलाना खालिद, मोहम्मद शाहनवाज, डॉ. गौसुल आजम, शादाब अहमद, कृष्ण चन्द्र श्रीवास्तव, मो. शाकिब, मोहम्मद अमन और अनवारुल हक सहित बड़ी संख्या में समर्थक मौजूद रहे।
रात में महिला के घर में घुसा, कपड़े उठाए… फिर भी...
रांची। झारखंड उच्च न्यायालय ने एक 26 साल पुराने मामले में महत्वपूर्ण टिप्पणी करते हुए कहा है कि देर रात किसी महिला के घर में...




































