
बहराइच के शिवपुर ब्लॉक के जूड़ा ग्राम पंचायत के पुजारी पुरवा गांव में तेंदुए के लगातार आने से लोगों में डर है। रविवार-मंगलवार की रात तेंदुए ने घर के पास 3 साल की बच्ची लाडो पर हमला कर दिया। तेंदुआ बच्ची को जबड़े में पकड़कर भागने लगा। तभी परिवार के लोगों और गांववालों ने शोर मचाया और लाठी-डंडों से उसे भगाया। शोर सुनकर तेंदुआ बच्ची को छोड़कर जंगल की ओर भाग गया। बुरी तरह घायल लाडो को बहराइच मेडिकल कॉलेज में एडमिट कराया गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है। इस घटना के बाद बीती रात गांव के रमाकांत के घर के पास भी तेंदुआ दिखा था। परिवार के लोगों के शोर मचाने पर वह जंगल की ओर भाग गया। सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और पैरों के निशानों की जांच की। मंगलवार को तेंदुए को पकड़ने के लिए गांव के पास एक पिंजड़ा लगाया गया। डिप्टी रेंजर अमित कुमार वर्मा ने बताया कि तेंदुए को पकड़ने की कोशिश जारी है। गांववालों को भी रात में खास सावधानी रखने और अकेले बाहर न निकलने को कहा गया है।
बीरगंज बाजार में जलभराव से जन्मोत्सव पर असर:श्रद्धालुओं को परेशानी, PWD...
श्रावस्ती के जमुनहा क्षेत्र में बीरगंज बाजार स्थित मां काली माता मंदिर के सामने सड़क पर जलभराव की समस्या ने श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर्व को...





































