BREAKING
खबरें लोड हो रही हैं...
Home उत्तर प्रदेश सिसवा नगरपालिका का मेगा प्लान: जानिए कैसे बदलेगी तस्वीर:स्मार्ट प्रशासन से वैश्विक...

सिसवा नगरपालिका का मेगा प्लान: जानिए कैसे बदलेगी तस्वीर:स्मार्ट प्रशासन से वैश्विक बाजार तक मेगा प्लान; 17 करोड़ से सिसवा में विकास की नई इबारत लिखने की तैयारी

0
3

मुख्यमंत्री वैश्विक नगरोदय योजना के तहत सिसवा नगर पालिका परिषद ने साल 2026-27 तक शहर को बदलने के लिए एक मेगा प्लान बनाया है। इस प्रस्ताव में करीब 17.01 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। इसमें स्मार्ट प्रशासन, वैश्विक नगर बाजार, स्कूलों को बेहतर बनाना, स्मार्ट क्लास, चिल्ड्रेन पार्क, वेस्ट टू वंडर पार्क, पोखरा-छठ घाटों का विकास, चौराहों का सुंदरीकरण और सड़क-नाली निर्माण जैसी परियोजनाएं शामिल हैं। कुल 1701.10 लाख रुपये के इस प्रस्ताव को मंजूरी मिलने पर शहर के विकास को नई दिशा मिलेगी। इस योजना के तहत वार्ड 19 शिवाजी नगर में नगर पालिका कार्यालय परिसर में 30 लाख रुपये से स्मार्ट रिकॉर्ड रूम बनाने का प्रस्ताव है। इससे जरूरी दस्तावेजों को सुरक्षित रखा जा सकेगा और रिकॉर्ड को आधुनिक तरीके से मैनेज किया जाएगा। व्यापार को बढ़ावा देने के लिए वैश्विक नगर बाजार पर खास ध्यान दिया गया है। इसके लिए 10 करोड़ रुपये का प्रस्ताव है। वहीं, वार्ड 5 गांधी नगर में 1.95 करोड़ रुपये से 20 दुकानों वाला वैश्विक नगर बाजार बनाने की योजना है। इससे कारोबार और रोजगार के अवसर बढ़ेंगे। शिक्षा के क्षेत्र में वार्ड 1 अम्बेडकर नगर, वार्ड 2 लोहिया नगर, वार्ड 3 सुभाष नगर, वार्ड 5 गांधी नगर, वार्ड 13 देवी नगर और वार्ड 17 इन्दिरा नगर के प्राथमिक स्कूलों के सुधार और स्मार्ट क्लास के लिए 1.116 करोड़ रुपये खर्च करने का प्रस्ताव है। हिमांचल छपरा और असमन छपरा के उच्च माध्यमिक स्कूलों के लिए भी 41.60 लाख रुपये का प्रस्ताव है। पर्यावरण और मनोरंजन के लिए वार्ड 15 कबीर नगर में 48 लाख रुपये से चिल्ड्रेन पार्क/वेस्ट टू वंडर पार्क बनाने की योजना है। वार्ड 8-9 में पोखरा और छठ घाट के विकास और सुंदरीकरण पर 1.55 करोड़ रुपये खर्च करने का प्रस्ताव है। इसके अलावा, वार्ड 13 देवी नगर में 39.90 लाख रुपये से सीसी रोड और नाली बनाने का प्रस्ताव है। बीजापार और बेलवा चौराहे के सुंदरीकरण के लिए 80 लाख रुपये खर्च करने का प्रस्ताव है। नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि गिरजेश जायसवाल ने बताया कि इन परियोजनाओं को मंजूरी मिलने पर स्मार्ट प्रशासन से लेकर शिक्षा, व्यापार, पर्यावरण और बुनियादी सुविधाओं तक सिसवा की तस्वीर बदल जाएगी।