उत्तर प्रदेश ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन (ग्रापए) की बस्ती जिले की रुधौली तहसील कार्यकारिणी की बैठक शनिवार को हुई। यह बैठक तहसील अध्यक्ष अरुण कुमार मिश्र की अध्यक्षता में नगर पंचायत रुधौली कार्यालय के सभागार में आयोजित की गई। इसमें मुख्य अतिथि के तौर पर मंडल अध्यक्ष डॉ. बलराम त्रिपाठी, बस्ती जिला अध्यक्ष अवधेश कुमार त्रिपाठी और बस्ती जिला महामंत्री अनिल कुमार पाण्डेय मौजूद रहे। तहसील अध्यक्ष अरुण कुमार मिश्र ने मंडल अध्यक्ष, जिला अध्यक्ष और जिला महामंत्री का पुष्पगुच्छ और अंगवस्त्र देकर स्वागत किया। संरक्षक डॉ. एस.के. सिंह ने कहा कि मंडल अध्यक्ष का रुधौली तहसील की बैठक में यह पहला आगमन है, जो संगठन के लिए खास मौका है। उन्होंने उम्मीद जताई कि उनके आने से संगठन को नई दिशा और मजबूती मिलेगी। बैठक में पत्रकारों से संगठन को बेहतर बनाने के लिए सुझाव मांगे गए, जिनका जिला महामंत्री अनिल पाण्डेय ने स्वागत किया। बस्ती जिला अध्यक्ष त्रिपाठी ने पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा कि संगठन को एक परिवार की तरह काम करना चाहिए। उन्होंने जोर दिया कि संगठन में एकजुटता बनी रहे और पत्रकारों के बीच किसी तरह की कड़वाहट न हो। सिद्धार्थनगर जिले से आए मंडल अध्यक्ष डॉ. बलराम त्रिपाठी ने ग्रापए संगठन के प्रदेश स्तर पर विस्तार, तकनीकी व्यवस्थाओं को लागू करने और राज्य स्तरीय आगामी कार्य योजना के बारे में जानकारी दी। उन्होंने रुधौली तहसील कार्यकारिणी में उत्साह भरते हुए कहा कि संगठन में शक्ति होती है और सभी को एकजुट रहना चाहिए। उन्होंने विश्वास जताया कि ग्रापए आने वाले समय में नई सफलताएं हासिल करेगा। इस समीक्षा बैठक में डॉ. परशुराम वर्मा, शंकर यादव, मोहित कुमार गुप्ता, संतोष कसौधन, श्रवण कुमार पाण्डेय, नीरज चौधरी, रमेश चंद्र, सत्य प्रकाश बरनवाल, गूंजेश्वरी सिंह, योगेश्वर त्यागी और राजन चौधरी भी मौजूद रहे
Home उत्तर प्रदेश ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन की रुधौली में हुई बैठक, मंडल अध्यक्ष:तहसील अध्यक्ष अरुण...
खुले में मांस बेचने वाले शख्स का चालान:पहले भी हो चुकी...
बस्ती के परसरामपुर थाना पुलिस ने आज खुले में मांस बेचने वाले एक शख्स को गिरफ्तार कर उसका चालान किया है। पुलिस ने यह...





































