बस्ती में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने ‘सेवा संकल्प अभियान’ चलाया। यह अभियान मंडल विक्रमजोत में आयोजित किया गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 साल पूरे होने पर यह कार्यक्रम हुआ। कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री मोदी की 25 साल की लगातार मेहनत, गरीबों के कल्याण के लक्ष्य और विकसित भारत के सपने पर बात की। मंडल अध्यक्ष अमरनाथ शर्मा ने कहा कि मोदी जी ने 25 सालों में यह साबित किया है कि सेवा ही संगठन है और देश सबसे पहले है। उन्होंने कहा कि सभी कार्यकर्ता उनके बताए रास्ते पर चलकर सेवा के कामों को आगे बढ़ाएंगे। इस मौके पर भानु प्रताप सिंह, महेंद्र प्रताप सिंह, जिला मंत्री सुनील सिंह और मंडल अध्यक्ष अमरनाथ शर्मा समेत कई कार्यकर्ता मौजूद थे। पदाधिकारियों ने बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत रखने और आने वाले कार्यक्रमों में कार्यकर्ताओं की भागीदारी तय करने पर भी चर्चा की।
खुले में मांस बेचने वाले शख्स का चालान:पहले भी हो चुकी...
बस्ती के परसरामपुर थाना पुलिस ने आज खुले में मांस बेचने वाले एक शख्स को गिरफ्तार कर उसका चालान किया है। पुलिस ने यह...





































