
बहराइच। चिचड़ी इलाके में शनिवार दोपहर करीब 12 बजे व्यापारी अंकुर अग्रवाल के फार्म हाउस परिसर में बने शिव मंदिर के पास करीब 15 फीट लंबा सांप दिखाई दिया। सांप फन फैलाकर मंदिर के आसपास घूम रहा था। उसे देखकर फार्म हाउस के कर्मचारियों और ग्रामीणों में दहशत फैल गई। कोई भी उसके पास जाने की हिम्मत नहीं कर सका। काफी देर तक मंदिर के आसपास घूमता रहा मौजूद लोगों के मुताबिक सांप काफी देर तक मंदिर परिसर और आसपास घूमता रहा। लोगों ने उसे भगाने की कोशिश की, लेकिन वह वहां से नहीं गया। बड़े सांप को मंदिर के पास देखकर फार्म हाउस में काम करने वाले लोग और आसपास के ग्रामीण डरे रहे। सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम सांप के नहीं जाने पर व्यापारी अंकुर अग्रवाल ने वन विभाग को सूचना दी। जानकारी मिलते ही टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू शुरू किया। स्थानीय लोगों की मदद से वन विभाग की टीम ने काफी मशक्कत के बाद सांप को सुरक्षित पकड़ लिया। जंगल में छोड़ा गया सांप रेस्क्यू के बाद वन विभाग की टीम सांप को आबादी से दूर घने जंगल में ले गई। वहां उसे सुरक्षित छोड़ दिया गया। सांप के रेस्क्यू होने के बाद व्यापारी और आसपास के लोगों ने राहत की सांस ली।
दैनिक भास्कर की खबर का असर:महिला डॉक्टर के वायरल वीडियो पर...
बस्ती के परशुरामपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से जुड़ी महिला चिकित्सा अधिकारी के वायरल वीडियो को लेकर प्रकाशित खबर का स्वास्थ्य विभाग ने संज्ञान लिया...








































