BREAKING
खबरें लोड हो रही हैं...
Home उत्तर प्रदेश कजरी तीज पर घमंडी नाथ मंदिर में कांवरियों का जलाभिषेक:नवाबगंज में हजारों...

कजरी तीज पर घमंडी नाथ मंदिर में कांवरियों का जलाभिषेक:नवाबगंज में हजारों भक्त पहुंचेंगे, राप्ती नदी से जल भरकर 20 किमी चलेंगे

0
1


कजरी तीज के मौके पर नवाबगंज क्षेत्र के घमंडी नाथ शिव मंदिर में हजारों कांवरिया जलाभिषेक करेंगे। इसके लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। जलाभिषेक सोमवार सुबह से पूरे दिन चलेगा। शिव भक्त कांवरिया राप्ती नदी के होलिया घाट से जल भरकर पैदल चलेंगे। वे लगभग 20 किलोमीटर की यात्रा कर घमंडी नाथ शिव मंदिर पहुंचेंगे। यह घाट भारत-नेपाल सीमा के करीब स्थित है। कांवरियों के स्वागत के लिए जगह-जगह भंडारे के पंडाल लगाए जाएंगे। नवाबगंज, शंकरपुर मार्ग पर भी पंडाल सजेंगे। कांवरिया संघ के अध्यक्ष पिंटू गुप्ता ने बताया कि निहारा, नवाबगंज और ढोड़े गांव समेत कई स्थानों पर स्वागत पंडाल बनाए गए हैं। कांवरियों की सुरक्षा और सुविधा के लिए घाटों पर भी विशेष व्यवस्था की गई है, ताकि उन्हें किसी तरह की परेशानी न हो।