BREAKING
खबरें लोड हो रही हैं...
Home उत्तर प्रदेश कजरी तीज पर मंगली नाथ में हजारों कांवड़िए करेंगे जलाभिषेक:17 किमी पैदल...

कजरी तीज पर मंगली नाथ में हजारों कांवड़िए करेंगे जलाभिषेक:17 किमी पैदल चलकर पहुंचेंगे शिव मंदिर, प्रशासन ने की तैयारी

0
0


बहराइच के नवाबगंज में कजरी तीज के मौके पर मंगली नाथ शिव मंदिर में हजारों श्रद्धालु जलाभिषेक करेंगे। शिव भक्त 13 सितंबर को जल भरेंगे और 14 सितंबर को जलाभिषेक करेंगे। श्रद्धालु नवाबगंज थाना क्षेत्र के राप्ती नदी के लक्ष्मणपुर रहसोरवा घाट से 17 किलोमीटर पैदल चलकर मंगली नाथ शिव मंदिर पहुंचेंगे। यह यात्रा रविवार शाम तीन बजे से शुरू होगी और सोमवार देर शाम तक जारी रहेगी। कांवड़िए पांडवकालीन मंगली नाथ के साथ घमंडी नाथ शिव मंदिर में भी शिवलिंग पर जल चढ़ाएंगे। भारत-नेपाल सीमा से सटे नवाबगंज थाना क्षेत्र के सैकड़ों गांवों से श्रद्धालु इस कांवड़ यात्रा में शामिल होंगे। इस दौरान पुलिस प्रशासन और राजस्व विभाग के कर्मचारी व्यवस्था बनाए रखने के लिए सतर्क रहेंगे। लेखपाल उपेंद्र यादव ने बताया कि सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।