श्रावस्ती जिले के भिनगा कोतवाली क्षेत्र के नौबस्ता के कुम्हारन पुरवा गांव से 22 साल की अंशु देवी लापता हो गई हैं। वह मायके से ससुराल लौटने के अगले ही दिन घर में ताला लगाकर कहीं चली गईं। 12 दिन बीत जाने के बाद भी उनका कोई सुराग नहीं मिला है, जिससे परिवार परेशान है। परिवार के लोगों ने बताया कि अंशु देवी 30 अगस्त को सिरसिया थाना क्षेत्र के सोनपुर गांव स्थित अपने मायके से ससुराल लौटी थीं। 31 अगस्त को वह बिना बताए घर में ताला लगाकर चली गईं। अंशु देवी का पति अनिल बाहर प्रदेश में मजदूरी करता है और घटना के समय वह घर पर नहीं था। काफी समय बीतने के बाद जब वह वापस नहीं आईं, तो परिजनों ने उनकी तलाश शुरू की। रिश्तेदारों और आसपास की संभावित जगहों पर भी खोजबीन की गई, लेकिन उनका पता नहीं चल सका। लगातार तलाश के बाद भी अंशु देवी के नहीं मिलने पर शनिवार को उनके ससुर जगदीश प्रसाद ने भिनगा कोतवाली में शिकायत दर्ज कराई। उन्होंने पुलिस से अंशु देवी को तलाश कर सुरक्षित वापस लाने की गुहार लगाई है। मायके पक्ष के अनुसार, अंशु देवी की शादी करीब तीन साल पहले नौबस्ता के कुम्हारन पुरवा गांव निवासी अनिल पुत्र जगदीश प्रसाद के साथ हुई थी। वह अक्सर मायके और ससुराल आती-जाती रहती थीं। फिलहाल अंशु देवी के घर से जाने की वजह और उनके वर्तमान ठिकाने का पता नहीं चल सका है। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक भिनगा राज प्रकाश सिंह ने बताया कि शिकायत मिली है और मामले की जांच की जा रही है।
श्रावस्ती में मायके से लौटी विवाहिता लापता:12 दिन बाद भी नहीं मिला सुराग, ससुर ने पुलिस को दी सूचना