BREAKING
खबरें लोड हो रही हैं...
Home उत्तर प्रदेश भाजपा कार्यकर्ताओं ने मंगलीनाथ मंदिर में मनाया सेवा संकल्प दिवस:बहराइच में पीएम...

भाजपा कार्यकर्ताओं ने मंगलीनाथ मंदिर में मनाया सेवा संकल्प दिवस:बहराइच में पीएम मोदी के जन्मदिन पर चलेगा अभियान, जिला अध्यक्ष ने दी जानकारी

0
7


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने मंगलीनाथ शिव मंदिर के प्रांगण में सेवा संकल्प दिवस मनाया। यह अभियान 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक एक महीने चलेगा। इस अभियान को आगे बढ़ाने और तैयारी के लिए रामनगर सेमरा नानपारा में पांडवों कालीन मंगलीनाथ शिव मंदिर परिसर में एक बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता नवाबगंज मंडल अध्यक्ष हर्षित सिंह ने की। भाजपा जिला अध्यक्ष बृजेश पांडे इस बैठक के मुख्य अतिथि रहे। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं को सेवा संकल्प कार्यक्रम के संबंध में विस्तार से जानकारी दी। बैठक में जिला कार्य समिति सदस्य बेचेलाल जायसवाल, किसान मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष विजय कुमार सिंह, राम चंदर चौधरी, रामविलास लोधी, अविश्वनाथ श्रीवास्तव, पिंटू गुप्ता, रिंकू सिंह प्रधान, विशाल सिंह और आनंद जायसवाल सहित मंडल के पदाधिकारी और सेक्टर के कार्यकर्ता मौजूद रहे।