MNT News Bharat - Live News Ticker
BREAKING
खबरें लोड हो रही हैं...
News Sliding Menu
Home उत्तर प्रदेश श्रावस्ती में सड़क पर गंदा पानी जमा:बंजारन पुरवा से नासिरगंज मार्ग पर...

श्रावस्ती में सड़क पर गंदा पानी जमा:बंजारन पुरवा से नासिरगंज मार्ग पर जलभराव, ग्रामीणों को आने-जाने में दिक्कत

0
0

श्रावस्ती के जमुनहा ब्लॉक क्षेत्र में बंजारन पुरवा से नासिरगंज जाने वाले मुख्य मार्ग पर भारी गांव के पास नाली न होने से ग्रामीणों को परेशानी हो रही है। घरों और आसपास के नालों का गंदा पानी सीधे सड़क पर जमा हो रहा है। लंबे समय से निकासी न होने के कारण सड़क पर जलभराव और कीचड़ की स्थिति बनी हुई है। स्थानीय लोगों के अनुसार, यह एक मुख्य मार्ग है, जिससे रोजाना बड़ी संख्या में राहगीर, बाइक सवार और ग्रामीण गुजरते हैं। सड़क पर गंदा पानी जमा होने से उन्हें आने-जाने में दिक्कतें आती हैं। बारिश होने पर स्थिति और खराब हो जाती है, जिससे आना-जाना मुश्किल हो जाता है। ग्रामीणों ने बताया कि सड़क किनारे जलभराव के कारण मच्छरों की बढ़ोतरी हो रही है। इससे आसपास रहने वाले लोगों में बीमारियों का खतरा बना हुआ है। लोगों का कहना है कि यदि जल्द पानी की निकासी की व्यवस्था नहीं की गई, तो यह समस्या और गंभीर हो सकती है। स्थानीय निवासी रमेश कुमार ने बताया कि कई दिनों से सड़क पर गंदा पानी जमा है, लेकिन इसकी निकासी के लिए कोई कदम नहीं उठाया गया है। वहीं ग्रामीण मुन्नालाल ने जानकारी दी कि मुख्य रास्ते पर जलभराव के कारण बच्चों, बुजुर्गों और बाइक सवारों को सबसे अधिक परेशानी होती है। एक अन्य ग्रामीण महिला सुनीता देवी ने बताया कि घरों के सामने गंदा पानी जमा रहने से मच्छर बढ़ रहे हैं और बीमारी फैलने की आशंका लगातार बनी हुई है। यह स्थिति स्वास्थ्य के लिए खतरा पैदा कर रही है। ग्रामीणों ने प्रशासन और संबंधित विभाग से तुरंत मांग की है कि मौके पर नाली का निर्माण कराकर पानी की उचित निकासी सुनिश्चित की जाए। साथ ही, सड़क को भी ठीक कराया जाए, ताकि लोगों को इस जलभराव की समस्या से राहत मिल सके।