BREAKING
खबरें लोड हो रही हैं...
Home उत्तर प्रदेश सड़क टूटने और जलभराव से लोग परेशान:मिठौरा के मधुबनी-परसामीर मार्ग पर गड्ढों...

सड़क टूटने और जलभराव से लोग परेशान:मिठौरा के मधुबनी-परसामीर मार्ग पर गड्ढों से हादसे का डर, बच्चों को भी दिक्कत

0
7

मिठौरा ब्लॉक के मधुबनी से परसामीर जाने वाली सड़क पर बगीचे के पास मोड़ पर सड़क टूट गई है। इससे राहगीरों को काफी दिक्कत हो रही है। सड़क पर कई जगह बड़े गड्ढे बन गए हैं। बारिश में इन गड्ढों में पानी भर जाता है, जिससे लोगों को आने-जाने में परेशानी होती है। राहगीर अजीत वर्मा, गोपाल चौधरी और नाथू चौधरी ने बताया कि इस जगह पर अंधा मोड़ है और सड़क भी खराब है। पानी भरने से गड्ढों की गहराई का पता नहीं चलता, जिससे हादसे का डर बना रहता है। ग्रामीणों के मुताबिक, इसी रास्ते से छोटे बच्चे रोज साइकिल से स्कूल जाते हैं। कई बार गड्ढों में पानी भरा होने के कारण उन्हें सड़क की हालत का पता नहीं चलता और वे गिरकर चोटिल हो जाते हैं। ग्रामीणों ने संबंधित विभाग से सड़क की मरम्मत कराने और गड्ढों को भरवाने की मांग की है, ताकि लोगों का आना-जाना आसान हो सके।