BREAKING
खबरें लोड हो रही हैं...
Home उत्तर प्रदेश श्रावस्ती में कई महीनों से रास्ता खराब:आवागमन बाधित, ग्रामीणों ने प्रधान से...

श्रावस्ती में कई महीनों से रास्ता खराब:आवागमन बाधित, ग्रामीणों ने प्रधान से लगाई मदद की गुहार

0
0

श्रावस्ती जिले के गिलौला विकासखंड की ग्राम पंचायत रामगढ़ी और मध्य नगर में पिछले कई महीनों से एक रास्ता खराब पड़ा है। इससे लोगों को आने-जाने में काफी परेशानी हो रही है। यह रास्ता त्रिवेणी निषाद के घर से लेकर बदलू राम वर्मा के घर तक खराब है। स्थानीय ग्रामीण त्रिवेणी निषाद, महाजन यादव और बीडीसी ननकू पासवान समेत कई लोगों ने इस बारे में ग्राम प्रधान शिव कुमार विश्वकर्मा को बताया। ग्राम प्रधान ने ग्रामीणों को भरोसा दिलाया है। उन्होंने कहा कि वे जल्द से जल्द मिट्टी डलवाकर रास्ते को ठीक करवा देंगे, ताकि लोगों को आने-जाने में कोई दिक्कत न हो।