BREAKING
खबरें लोड हो रही हैं...
Home देश श्रावस्ती में मुख्य रास्ता क्षतिग्रस्त, आवागमन ठप:स्कूल जाने वाले बच्चों को परेशानी,...

श्रावस्ती में मुख्य रास्ता क्षतिग्रस्त, आवागमन ठप:स्कूल जाने वाले बच्चों को परेशानी, ग्रामीणों ने DM अन्नपूर्णा गर्ग से लगाई गुहार

0
6
श्रावस्ती में मुख्य रास्ता क्षतिग्रस्त, आवागमन ठप:स्कूल जाने वाले बच्चों को परेशानी, ग्रामीणों ने DM अन्नपूर्णा गर्ग से लगाई गुहार

श्रावस्ती जिले के गिलौला विकासखंड की ग्राम सभा मध्य नगर में एक मुख्य रास्ता पूरी तरह खराब हो गया है। मिश्रीलाल निषाद के घर से लेकर राजकिशोर वर्मा के घर तक यह रास्ता क्षतिग्रस्त है, जिससे आवागमन बंद हो गया है। यह रास्ता गांव का मुख्य संपर्क मार्ग है और राजकीय हाई स्कूल जोगनी खर्च जाने का भी मुख्य रास्ता है। खासकर स्कूल जाने वाले बच्चों को इस रास्ते से गुजरने में काफी दिक्कत होती है। स्थानीय ग्रामीण अनिल कुमार मौर्य, दिनेश कुमार, गुल्ले वर्मा और अशोक कुमार वर्मा जैसे कई लोगों ने लोक निर्माण विभाग को इस बारे में कई बार शिकायत दी थी। हालांकि, विभाग की तरफ से कोई कार्रवाई नहीं हुई। हाल ही में इसी रास्ते पर एक ट्राली पलट गई थी, गनीमत रही कि इसमें कोई घायल नहीं हुआ। रास्ते की खराब हालत और विभाग की अनदेखी से ग्रामीणों में गुस्सा है। परेशान होकर ग्रामीणों ने श्रावस्ती की जिलाधिकारी अन्नपूर्णा गर्ग से मदद की गुहार लगाई है।