श्रावस्ती जनपद के गिलौला बाजार में ट्रैफिक की बढ़ती समस्या और लगातार हो रहे सड़क हादसों को देखते हुए एक बाईपास बनाया जा रहा है। यह बाईपास अभी तक अधूरा पड़ा है। इसका करीब 90 प्रतिशत काम पूरा हो चुका है, लेकिन लगभग 300 से 400 मीटर सड़क का निर्माण बाकी है। इसी वजह से बाईपास चालू नहीं हो पाया है और वाहन अभी भी बाजार के बीच से ही गुजर रहे हैं। बाईपास चालू न होने के कारण गिलौला बाजार में रोजाना जाम लगा रहता है। बाजार में वाहनों का दबाव बढ़ने से आने-जाने वाले लोगों और दुकानदारों को परेशानी हो रही है। स्थानीय लोगों के मुताबिक, स्कूलों की छुट्टी के समय हालात और बिगड़ जाते हैं। इस दौरान बाजार में वाहनों की लंबी लाइन लग जाती है और लोगों को जाम से निकलने में काफी समय लगता है। स्थानीय निवासी सुधीर, कमलेश, दिनेश और अरमान ने बताया कि गिलौला बाजार में रोजाना जाम की समस्या बनी रहती है। स्कूलों की छुट्टी के समय बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं और वाहन सड़क पर आ जाते हैं, जिससे जाम और बढ़ जाता है। बाजार में वाहनों की भीड़ के कारण सड़क हादसों का खतरा भी बना रहता है। स्थानीय लोगों का कहना है कि बाईपास का ज्यादातर काम पूरा हो चुका है। ऐसे में बचे हुए 300 से 400 मीटर हिस्से का निर्माण जल्द पूरा कराकर बाईपास को चालू किया जाए। लोगों ने प्रशासन और संबंधित विभाग से मांग की है कि अधूरे निर्माण को जल्द पूरा कराकर बाईपास को ट्रैफिक के लिए शुरू किया जाए। इससे गिलौला बाजार को रोजाना लगने वाले जाम से छुटकारा मिलेगा और सड़क हादसों पर भी रोक लगेगी।
गिलौला में अधूरा बाईपास बना जाम की वजह:300 मीटर सड़क न बनने से बाजार में रोजाना लग रहा जाम, लोग परेशान