खड़खोड़ी (महराजगंज)। कोल्हुई थाना क्षेत्र के खड़खोड़ी गांव में शनिवार रात करीब नौ बजे एक ऑटो रिक्शा और बाइक की टक्कर हो गई। इस हादसे में बाइक सवार दो लोग गंभीर घायल हो गए। दुर्घटना के बाद ऑटो चालक अपना वाहन लेकर मौके से फरार हो गया। हादसे के बाद घटनास्थल पर ग्रामीणों की भीड़ लग गई। ग्रामीणों ने तुरंत दोनों घायलों को सिद्धार्थनगर जिले के लोटन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। वहां डॉक्टरों ने प्राथमिक इलाज के बाद दोनों की हालत गंभीर देखकर उन्हें सिद्धार्थनगर रेफर कर दिया। बताया जा रहा है कि दुर्घटना के बाद फरार हुए ऑटो की तस्वीर पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर फरार ऑटो और उसके चालक की पहचान करने में लगी है। घटना के बाद पुलिस ने क्षेत्र में वाहन चालक की तलाश तेज कर दी है।
इंटर कॉलेज में मनाया हिंदी दिवस:‘हिंदी की भूमिका’ पर निबंध प्रतियोगिता,...
घुघुली ब्लॉक के गंगराई स्थित इंटर कॉलेज में सोमवार को हिंदी दिवस मनाया गया। इस अवसर पर ‘हिंदी की भूमिका’ विषय पर निबंध प्रतियोगिता...








































