BREAKING
खबरें लोड हो रही हैं...
Home उत्तर प्रदेश श्रावस्ती में जंगलदास बाबा स्थान से निकली कांवड़ यात्रा:डीजे की धुन पर...

श्रावस्ती में जंगलदास बाबा स्थान से निकली कांवड़ यात्रा:डीजे की धुन पर झूमते हुए जंगलीनाथ बाबा मंदिर की ओर बढ़े श्रद्धालु

0
4

श्रावस्ती में जंगलदास बाबा स्थान से जल भरकर श्रद्धालु जंगलीनाथ बाबा मंदिर की ओर कांवड़ यात्रा पर निकले। इस यात्रा में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। हाथों में कांवड़ और जुबान पर “बोल बम” के जयघोष के साथ पूरा इलाका भक्तिमय हो गया। डीजे पर बज रहे भक्ति गीतों की धुन पर श्रद्धालु नाचते-गाते और झूमते हुए आगे बढ़े। कांवड़ियों के उत्साह और श्रद्धा से पूरा रास्ता शिवभक्ति से भर गया। जगह-जगह लोगों ने कांवड़ियों का स्वागत भी किया। ये श्रद्धालु जंगलदास बाबा स्थान से पवित्र जल लेकर जंगलीनाथ बाबा स्थान पहुंचेंगे और वहां भगवान शिव का जलाभिषेक करेंगे। यात्रा के दौरान लोगों में काफी उत्साह दिखा और हर तरफ “हर हर महादेव” और “बोल बम” के जयकारे गूंजते रहे।