AIMIM प्रदेश अध्यक्ष हाजी शौकत अली और पार्टी जॉइन करने वाले पूर्व प्रत्याशी हाजी दद्दन खां समेत 7 नामजद और 50-60 अज्ञात पर मुकदमा दर्ज।
बिना अनुमति रोड शो, हुड़दंग और जाम लगाने के आरोप में BNS की धारा 125, 189(2) और 281 के तहत केस।
काफिले में शामिल दर्जनों गाड़ियों के ऑनलाइन चालान कटते ही कार्यकर्ताओं के फोन घनघनाने लगे, खेमे में मचा हड़कंप।
भिनगा में रोकते ही पुलिस से तीखी नोकझोंक हुई थी; घंटों बंधक रहा शहर, बाद में DSP भिनगा भरत पासवान ने मामला संभाला था।
BSP से निकाले गए हाजी दद्दन खां AIMIM में शामिल होकर अपना दम दिखाना चाहते थे, लेकिन ‘शक्ति प्रदर्शन’ उलटा पड़ गया, स्वागत के चक्कर में सीधे कोतवाली का चक्कर लग गया और अब विपक्ष चुटकियां ले रहा है!








































