
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष पर रविवार को विशेश्वरगंज विकासखंड सभागार में ज्ञानशील एकता एवं युवा समागम कार्यक्रम आयोजित हुआ। यह कार्यक्रम ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि राकेश पांडे की देखरेख में हुआ। संघ के जिला कार्यवाह भूपेंद्र जी मुख्य वक्ता थे, जबकि जयप्रकाश द्विवेदी मुख्य अतिथि रहे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला कार्यवाह भूपेंद्र जी ने युवाओं को राष्ट्रभक्ति के लिए जागरूक और प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि युवाओं में देश के प्रति समर्पण और राष्ट्रभक्ति का भाव होना चाहिए। युवा अपने व्यवहार और काम से समाज के दूसरे युवाओं को भी राष्ट्रसेवा के लिए प्रेरित कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ अपना शताब्दी वर्ष पूरा कर 101वें वर्ष में प्रवेश कर रहा है। इस मौके पर युवाओं को राष्ट्र निर्माण में अपनी अहम भूमिका निभाने का संकल्प लेना चाहिए। कार्यक्रम में दूसरे वक्ताओं ने भी अपने विचार रखे और युवाओं से राष्ट्रहित में सक्रिय योगदान देने को कहा। इस मौके पर खंड कार्यवाह अशोक पांडे, उदय गिरि, सर्वेश मिश्रा, सत्येंद्र खंड घोष प्रमुख, हर्षित, ज्ञान प्रकाश गिरि, राजेश पाठक, सुभाष तिवारी, सत्येंद्र गिरि, जगदंबा, हरिओम समेत बड़ी संख्या में संघ कार्यकर्ता और युवा मौजूद थे।
Home उत्तर प्रदेश युवा समागम में राष्ट्रभक्ति के लिए युवाओं को किया प्रेरित:विशेश्वरगंज में राष्ट्रीय...
पूर्व प्रधानाचार्य और कांग्रेस नेता का निधन:80 वर्ष की उम्र में...
धानी बाजार निवासी रमानाथ उमानाथ इंटर कॉलेज फुलमनहा लेहड़ा बाजार के पूर्व प्रधानाचार्य और सक्रिय कांग्रेस नेता जनार्दन शास्त्री का रविवार को निधन हो...







































