BREAKING
खबरें लोड हो रही हैं...
Home उत्तर प्रदेश महसी में श्रमजीवी पत्रकार यूनियन की बैठक संपन्न:संगठन के विस्तार, मजबूती पर...

महसी में श्रमजीवी पत्रकार यूनियन की बैठक संपन्न:संगठन के विस्तार, मजबूती पर हुआ मंथन; नए सदस्य जोड़ने पर जोर

0
0


महसी में श्रमजीवी पत्रकार यूनियन की बैठक रविवार को ब्लॉक सभागार में हुई। इसकी अध्यक्षता तहसील अध्यक्ष शिवाजी अवस्थी ने की। बैठक में संगठन के विस्तार, मजबूती और आगामी कार्ययोजना पर विस्तार से चर्चा हुई। जिलाध्यक्ष और जिला इकाई के दिशा-निर्देशों की जानकारी भी साझा की गई। इसके साथ ही तहसील और ब्लॉक स्तर पर नए सदस्यों को जोड़कर संगठन को और सक्रिय बनाने पर भी विचार किया गया। अध्यक्ष शिवाजी अवस्थी ने कहा कि सामूहिक प्रयास और आपसी सहयोग से ही संगठन मजबूत होगा। उन्होंने सभी सदस्यों से समर्पित होकर काम करने की अपील की। इस दौरान तहसील संरक्षक कृष्णानंद पांडेय ‘सिप्पी’, अमरनाथ त्रिवेदी,महामंत्री संजय सिंह, हिमांशु मिश्रा, अभिनव त्रिपाठी, संदीप त्रिवेदी, राकेश मौर्या, चंद्र प्रकाश शुक्ला और गया प्रसाद पांडेय समेत कई सदस्य मौजूद थे।