जनपद बस्ती में कलवारी के सेमरा मुस्तहकम गांव के ग्रामीणों ने शनिवार शाम कलवारी-टांडा पुल जाम कर दिया। ग्रामीण सरयू नदी में एक युवक की तलाश के लिए चलाए जा रहे सर्च अभियान में लापरवाही का आरोप लगा रहे थे। उन्होंने पुल पर जाली लगाने की भी मांग की। जाम के कारण पुल के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। दुबौलिया थाना क्षेत्र के सेमरा मुस्तहकम के 18 साल के विपिन यादव ने गुरुवार शाम करीब पांच बजे कलवारी-टांडा पुल से सरयू नदी में छलांग लगा दी थी। सूचना मिलने के बाद शुक्रवार से पुलिस और स्थानीय गोताखोरों की मदद से युवक की तलाश में सर्च अभियान चलाया जा रहा है। शनिवार शाम करीब साढ़े चार बजे ग्रामीणों ने अभियान में लापरवाही का आरोप लगाते हुए पुल पर जाम लगा दिया। जाम की खबर मिलते ही क्षेत्राधिकारी कलवारी बृजेश सिंह, एसडीएम सदर प्रमोद कुमार, प्रभारी निरीक्षक कलवारी संतोष कुमार, प्रभारी निरीक्षक नगर राम प्रसाद यादव और थानाध्यक्ष दुबौलिया जीवन त्रिपाठी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने ग्रामीणों को समझाया और भरोसा दिलाया कि सर्च अभियान लगातार जारी रहेगा। अधिकारियों के समझाने के बाद करीब आधे घंटे में ग्रामीणों ने जाम हटा लिया। एसडीएम सदर प्रमोद कुमार ने ग्रामीणों को आश्वासन दिया कि युवक की तलाश के लिए सर्च अभियान जारी रहेगा और पुलिस इसमें पूरा सहयोग करेगी। ग्रामीणों ने अधिकारियों के सामने पुल पर जाली लगाने की मांग भी रखी, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोका जा सके। जाम खत्म होने के बाद पुल पर आवाजाही सामान्य हुई और दोनों तरफ लगी वाहनों की कतार धीरे-धीरे हट गई।
बस्ती में दुबौलिया कबड्डी का रोमांच:एक-एक अंक के लिए भिड़े खिलाड़ी
बस्ती के दुबौलिया क्षेत्र के पूरे ओरी राय में रविवार को ग्रामीण प्रीमियर लीग कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में क्षेत्र की...
पूर्व उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी के बयान पर घमासान, रशीदी बोले- सबको...
नई दिल्ली। पूर्व उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी द्वारा 'हिंदू दक्षिणपंथी सांप्रदायिकता' तथा राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के संदर्भ में की गई टिप्पणी पर भारतीय जनता...










































