बस्ती के परशुरामपुर विकास खंड के ढेबरहिया शुक्ल गांव में स्थित पशु चिकित्सालय की खराब हालत और डॉक्टर की गैरमौजूदगी को लेकर सरदार सेना ने आवाज उठाई है। सरदार सेना के हर्रैया विधानसभा अध्यक्ष अमरजीत चौधरी ने इस संबंध में उपजिलाधिकारी को संबोधित एक ज्ञापन नायब तहसीलदार को सौंपा। ज्ञापन में आरोप लगाया गया है कि पशु चिकित्सालय की व्यवस्था लंबे समय से खराब है। इससे पशुपालकों को अपने पशुओं के इलाज में दिक्कतें आ रही हैं। डॉक्टर के मौजूद न रहने से समय पर इलाज और जरूरी मेडिकल सेवाएं नहीं मिल पा रही हैं। अमरजीत चौधरी ने अस्पताल की खराब व्यवस्था को ठीक कराने की मांग की। उन्होंने कहा कि डॉक्टर की नियमित मौजूदगी सुनिश्चित की जाए और पशुपालकों को सही इलाज की सुविधा मिले। अब देखना होगा कि इस ज्ञापन के बाद जिम्मेदार अधिकारी पशु चिकित्सालय की बदहाली और डॉक्टर की मौजूदगी के मामले में क्या कदम उठाते हैं।
साउघाट में भाई की मौत के बाद चलाएंगे एंबुलेंस:गरीबों को मिलेगी...
साउघाट ब्लॉक की ग्राम पंचायत पचदेवरी में सूरज कुमार ने अपने छोटे भाई चंद्रकांत की याद में चंद्रकांत मेमोरियल चैरिटेबल ट्रस्ट की शुरुआत की...
पूर्व उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी के बयान पर घमासान, रशीदी बोले- सबको...
नई दिल्ली। पूर्व उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी द्वारा 'हिंदू दक्षिणपंथी सांप्रदायिकता' तथा राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के संदर्भ में की गई टिप्पणी पर भारतीय जनता...










































