BREAKING NEWS
खबरें लोड हो रही हैं...
Home उत्तर प्रदेश जखीरा हादसे में दो मौतें:विधायक ने मृतक के घर पहुंचकर परिजनों को...

जखीरा हादसे में दो मौतें:विधायक ने मृतक के घर पहुंचकर परिजनों को बंधाया ढांढस


महराजगंज के जखीरा में हुए सड़क हादसे के बाद पनियरा विधायक ज्ञानेंद्र सिंह रविवार को मठिया गांव पहुंचे। उन्होंने हादसे में जान गंवाने वाले मोहन लाल मद्देशिया (42) के घर जाकर परिजनों से मुलाकात की। विधायक ने परिवार को ढांढस बंधाते हुए घटना पर दुख जताया और परिजनों के साथ संवेदना व्यक्त की। तेज रफ्तार टेलर ने ई-रिक्शा और बाइक को मारी टक्कर हादसा शनिवार रात जखीरा चौराहे के पास हुआ था। बताया गया कि तेज रफ्तार टेलर ने पहले ई-रिक्शा और बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि हादसे में दो लोगों की जान चली गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। दुर्घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। ई-रिक्शा चालक ने मौके पर तोड़ा दम हादसे में बसंतपुर बटोरा टोला निवासी ई-रिक्शा चालक सुरेश (65) की मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आवश्यक कार्रवाई शुरू की और दोनों मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इलाज के दौरान मोहन लाल की मौत मठिया गांव निवासी मोहन लाल भी हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गए थे। उन्हें इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घुघली ले जाया गया। यहां उपचार के दौरान उनकी हालत बिगड़ गई और उन्होंने दम तोड़ दिया। मोहन लाल की मौत की खबर मिलते ही परिवार में मातम छा गया। महबूब अंसारी गंभीर, मेडिकल कॉलेज रेफर दुर्घटना में मठिया निवासी महबूब अंसारी भी गंभीर रूप से घायल हुए हैं। उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए केएमसी मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। परिजनों और ग्रामीणों के मुताबिक हादसे के बाद महबूब की हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने टेलर और ई-रिक्शा कब्जे में लिया घटना के बाद पुलिस ने दोनों मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने दुर्घटना में शामिल टेलर और ई-रिक्शा को भी अपने कब्जे में ले लिया है। हादसे के कारणों और वाहन चालक की भूमिका को लेकर पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है। वहीं, विधायक के मृतक के घर पहुंचने से परिजनों को स्थानीय स्तर पर संवेदना और सहयोग का भरोसा मिला।