BREAKING NEWS
खबरें लोड हो रही हैं...
Home राष्ट्रीय समाचार Mathura: मथुरा जंक्शन गेट पर ई-रिक्शा का कब्जा, बिना परमिट वाहनों के...

Mathura: मथुरा जंक्शन गेट पर ई-रिक्शा का कब्जा, बिना परमिट वाहनों के संचालन और कमीशनखोरी के आरोप

Mathura: मथुरा जंक्शन के गेट नंबर एक पर ई-रिक्शा और ऑटो-टेंपो चालकों का जमावड़ा यात्रियों के लिए परेशानी का सबब बना हुआ है। आरोप है कि यहां बड़ी संख्या में बिना रूट-परमिट और बिना नंबर प्लेट के वाहन सवारियां बैठाते हैं। शाम के समय स्थिति और बिगड़ जाती है। गेट के सामने वाहनों की भीड़ से जाम की स्थिति बनती है।

जानिए क्या है पूरा मामला?

कुछ ई-रिक्शा चालकों ने नाम न छापने की शर्त पर आरोप लगाया कि बाहरी यात्रियों को होटल पहुंचाने के नाम पर धौली प्याऊ और आसपास के कुछ होटल संचालकों से कमीशन लिया जाता है। यात्रियों को मनमाने किराये पर होटल तक पहुंचाने के बाद कमरे के किराये का करीब 40 प्रतिशत तक कमीशन मिलने की बात भी सामने आई है। हालांकि, इन आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हो सकी है। जिला प्रशासन को इस तरफ ध्यान देते हुए इस पर नियंत्रण करने की आवश्यकता है ताकि अन्य राज्यों से मथुरा में आने वाले श्रद्धालुओं यात्रियों को सुविधा का सामना न करना पड़े।

ALSO READ: UP: रायबरेली में जर्जर सड़क को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन, DM को सौंपा ज्ञापन

संबंधित खबरें

स्थानीय लोगों का कहना है कि कुछ चालक यात्रियों को स्टेशन परिसर के अंदर से ही अपने वाहनों में बैठाने का प्रयास करते हैं। कम उम्र के चालकों के वाहन चलाने और कुछ के नशे में होने की शिकायतें भी सामने आती हैं। इससे यात्रियों की सुरक्षा पर सवाल उठ रहे हैं। लोगों ने बिना नंबर प्लेट और नियमों के विपरीत संचालित वाहनों की जांच कराने तथा स्टेशन के बाहर यातायात व्यवस्था दुरुस्त कराने की मांग की है। जीआरपी प्रभारी प्रदीप कुमार ने बताया कि स्टेशन के अंदर की जिम्मेदारी जीआरपी की है, बाहर की व्यवस्था से उसका संबंध नहीं है। ऐसी सूचनाएं मिलने पर संज्ञान लेकर कार्रवाई की जाएगी।

(देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं.)

The post Mathura: मथुरा जंक्शन गेट पर ई-रिक्शा का कब्जा, बिना परमिट वाहनों के संचालन और कमीशनखोरी के आरोप appeared first on Breaking Tube.