मनीष कुमार तिवारी | हर्रैया सतघरवा (सदर), बलरामपुर6 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

आशा कार्यकर्ताओं ने 5 सूत्री मांगों को लेकर किया प्रदर्शन।
हरैया सतघरवा में आशा कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को शिवपुरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर विरोध प्रदर्शन किया। उन्होंने अपनी पांच सूत्री मांगों को लेकर यह प्रदर्शन किया।
प्रदर्शन में सुनीता, कंचन, सुरभि, सावित्री, रमा, शिवकुमारी, माला देवी, मंजू सैनी, रिंकी जयसवाल, सरिता शुक्ला, सुनीता देवी, किरन देवी, रेनू, कृष्णावती, पूनम, गायत्री, शशिकला और अमीना खातून समेत कई आशा कार्यकर्ता शामिल थीं।
आशा कार्यकर्ताओं की मुख्य मांगों में राज्य कर्मचारी का दर्जा, नियमितीकरण, न्यूनतम 18,000 रुपये वेतन, दुर्घटना बीमा और स्वास्थ्य विभाग की भर्ती में दस प्रतिशत आरक्षण शामिल है। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर उनकी मांगें पूरी नहीं हुईं तो वे बड़ा धरना प्रदर्शन करेंगी।
“खबर वही, जो सबसे पहले आप तक पहुँचे!
भारत की अपनी खबर, आपके अपने अंदाज़ में
📲 ब्रेकिंग • लोकल • ट्रेंडिंग खबरों के लिए अभी जुड़ें:
👉 https://t.co/g7ivX40QAK“आपकी खबर, आपका MNT”
https://t.co/vwEVHjJMzQ https://t.co/z3JMz4j0Td
— Mnt News Bharat (@mntnewsbharat) October 5, 2026





















